Mustard Price Hike : किसानों की हुई बल्ले-बल्ले..! सरसों के भाव में हुआ भारी उछाल, जानें अपने मंडी का रेट

Mustard Price High: सरसों के दाम अब बेतहाशा तेज़ी पकड़ चुके हैं। सरसों के दाम में इस तेज़ी का नतीजा यह है कि यह अब अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। इस बार सरसों के MSP में भी बढ़ोतरी की गई। अब सरसों का ज्यादा से ज्यादा भाव आसमान पर पहुँच गया है। आइए जानते हैं कि इस राज्य में सरसों का भाव कितना हो गया है।
अब सरसों की बिक्री से अधिकतम मुनाफ़ा कमाया जा सकता है। सरसों का भाव उच्च स्तर पर चल रहा है और अब एक नया रिकॉर्ड बना चुका है। पिछले कुछ दिनों से सरसों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। इससे किसानों और व्यापारियों में असमंजस की स्थिति थी। लेकिन अब सरसों का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। इसलिए किसानों का मुनाफ़ा बढ़ने के साथ-साथ सरसों की ख़रीद-बिक्री भी अचानक बढ़ गई है।

एक क्विंटल सरसों का अधिकतम भाव क्या है

अब एक क्विंटल सरसों का अधिकतम भाव 7400 क्विंटल से ऊपर चल रहा है। हालाँकि, कई मंडियों में सरसों का भाव औसतन 6600 प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं, अगर अगले दो-तीन महीनों में सरसों तेल और आयातित खाद्य तेलों के दाम बढ़ते हैं, तो सरसों के दाम और भी ज़्यादा बढ़ सकते हैं। यानी त्योहारी सीज़न में सरसों के दाम और भी ज़्यादा रहने की उम्मीद है।

हरियाणा में सरसों के ताज़ा दाम

बता दें कि Haryana में भी सरसों के भाव में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, यहाँ आदमपुर मंडी में सरसों का दाम 6694 रुपय Rewari मंडी में 6391 रुपये और ऐलनाबाद मंडी में 6817 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। वहीं, हिसार में सरसों का दाम 6618 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। वहीं, सिरसा मंडी में यह 6804 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुँच गया है। आइए, नीचे दिए गए लेख में विस्तार से पूरी जानकारी जानें।

राजस्थान में सरसों के दाम

बता दें कि राजस्थान में हर दिन सरसों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। जोधपुर मंडी में सरसों का दाम 6798 रुपये और जयपुर मंडी में 6692 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुँच गया है। कोटा मंडी में सरसों के दाम 6771 और बस्सी मंडी में 6681 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुँच गए हैं। श्रीनगर में भाव 6877 रुपये, मेड़ता में 6518 रुपये और चिड़ावा मंडी में 6661 रुपये प्रति क्विंटल है। ये नए रिकॉर्ड स्तर दिखा रहे हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Join Group